Monday 5th of January 2026

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव में जिनको हराया उनके साथ दिखे राहुल गांधी, देखें रायबरेली दौरे की तस्वीरें

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 05th 2024 12:08 PM  |  Updated: November 05th 2024 12:30 PM

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव में जिनको हराया उनके साथ दिखे राहुल गांधी, देखें रायबरेली दौरे की तस्वीरें

ब्यूरो: Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। यहां वह योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के साथ नजर आए। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को भारी मतों से हराया था। 

राहुल गांधी ने रायबरेली पहुंच कर चुरुवा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल गांधी बचत भवन पहुंचे, जहां उन्होंने दिशा की बैठक में भाग लिया। मंदिर में दर्शन की तस्वीरें कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई। राहुल गांधी ने रायबरेली में डिग्री कॉलेज चौराहे पर नवनिर्मित शहीद चौक का उद्घाटन किया। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सड़कों का लोकार्पण किया। 

   

राहुल गांधी ने PMGSY की सड़कों का लोकार्पण किया

      

राहुल गांधी ने  'दिशा समिति' की बैठक की

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network