Sunday 4th of January 2026

CM योगी को धमकी देने वाली 24 साल की फातिमा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 03rd 2024 01:17 PM  |  Updated: November 03rd 2024 01:17 PM

CM योगी को धमकी देने वाली 24 साल की फातिमा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो: CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक लड़की को गिरफ्तार किया है। इस लड़की की उम्र 24 साल बताई जा रही है और इसका नाम फातिमा खान है। यह कथित धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल के जरिए दी गई थी। लड़की ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर इस्तीफा नहीं देंगे तो हम बाबा सिद्दीकी की तरह उन्हें भी मार डालेंगे।

   

कौन है फातिमा खान?

मुंबई पुलिस ने रविवार को फातिमा खान को गिरफ्तार किया है। फातिमा ठाणे के पास उल्हासनगर की रहने वाली बताई जा रही है। फातिमा ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी कर रखी है। फातिमा के पिता का लकड़ी का कारोबार है। फातिमा ने सीएम योगी को धमकी क्यों दी, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

   

पहले भी मिली थी सीएम योगी को धमकी  

मुंबई पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का जिक्र करते हुए एक धमकी भरा मैसेज मिला था। मैसेज में सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की बात कही गई। इस मैसेज के मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सक्रिय होकर मैसेज भेजने वाले की तलाश में जुट गई थी।

साल 2024 में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। यूपी पुलिस ने धमकी देने वालों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। कभी ये धमकियां फेसबुक-एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आईं तो कभी पुलिस को मैसेज के जरिए।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network