Thursday 29th of January 2026

Namo Bharat Trains: मेरठ से दिल्ली सिर्फ 40 मिनट में; PM मोदी साहिबाबाद से रैपिड रेल में करेंगे सफर

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 05th 2025 11:30 AM  |  Updated: January 05th 2025 11:30 AM

Namo Bharat Trains: मेरठ से दिल्ली सिर्फ 40 मिनट में; PM मोदी साहिबाबाद से रैपिड रेल में करेंगे सफर

ब्यूरो: Namo Bharat Trains: मेरठ से दिल्ली अब महज 40 मिनट में पहुंच सकेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के 13 किमी लंबे सेक्शन का शुभारंभ करेंगे। ये सेक्शन गाजियाबाद के साहिबाबाद को दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी खुद साहिबाबाद से रैपिड रेल में सफर करेंगे। रैपिड रेल का संचालन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक होगा। आज इस उद्घाटन के साथ ही दिल्ली में नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। नमो भारत ट्रेन का आखिरी चरण यानी न्यू अशोक नगर-सराय काले खां और मेरठ साउथ-मोदीपुरम भी इसी साल पूरा हो जाएगा।

 

क्या होगा किराया  

अभी मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक 42 किमी के ट्रैक पर नमो भारत चलती है। इसमें कुल 9 स्टेशन होंगे। अब अशोक नगर तक नमो भारत आने के बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी 55 किमी हो जाएगी, जिसे इस ट्रेन के जरिए 40 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसमें कुल 11 स्टेशन पड़ेंगे। हर 15 मिनट में ट्रेन की सुविधा होगी। दिल्ली के अशोक नगर से मेरठ साउथ का स्टैंडर्ड किराया 150 रुपए और प्रीमियम कोच का किराया 225 रुपए होगा।  

बता दें कि साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के इस 13 किमी के सेक्शन में 6 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड है। यह पहली बार है जब नमो भारत ट्रेन अंडरग्राउंड चलेगी। इस सेक्शन में पहला स्टेशन आनंद विहार होगा, जिसके बाद दूसरा स्टेशन न्यू अशोक नगर एलिवेटेड होगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network