Tuesday 3rd of February 2026

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 28th 2025 03:55 PM  |  Updated: January 28th 2025 03:55 PM

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है मामला

ब्यूरो: Elvish Yadav Ghaziabad Case: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एलविश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नोएडा के बाद गाजियाबाद के एक और थाने में केस दर्ज होने के बाद एल्विश यादव की मुश्किल एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं, नोएडा में पिछले साल स्नेक वेनम तस्करी से जुड़ा मामला गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में विचाराधीन है।

 

गाजियाबाद जनपद की एक अदालत के आदेश के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव समेत तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह मामला कोर्ट के आदेश के बाद थाना नंदग्राम में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह केस स्नेक वेनम तस्करी से जुड़े मामले में दर्ज हुआ है। सूत्रों की मानें तो राज नगर एक्सटेंशन में रहने वाले सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में एक अर्जी दी थी। अर्जी में कहा गया है कि उनके भाई गौरव गुप्ता ने एक साल पहले एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में स्नेक वेनम तस्करी की शिकायत की थी, जिसके बाद एल्विश और उनके समर्थक उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

 

एसपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने इस मामले में कहा कि न्यायालय के आदेश पर एल्विश यादव समेत तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह केस थाना नंदग्राम पुलिस स्टेशन में धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच के बाद जो भी बातें सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network