Wednesday 14th of January 2026

Noida: लड़की की बर्थडे पार्टी में दो लड़कों के बीच लड़ाई, एक की मौत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 12th 2024 06:00 PM  |  Updated: December 12th 2024 06:00 PM

Noida: लड़की की बर्थडे पार्टी में दो लड़कों के बीच लड़ाई, एक की मौत

ब्यूरो: Noida: नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विद्युत गोयल ने बताया कि एक सोसाइटी में रहने वाली युवती का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी में युवती के दो दोस्त जितेंद्र शर्मा और चिराग चौधरी शामिल हुए।

  

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र और चिराग आपस में मित्र थे और बीटा 2 एरिया में एक कैफे चलाते थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान चिराग ने गुस्से में आकर जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। 

घटना के बाद जितेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को संदेह है कि दोनों युवक युवती को पसंद करते थे, और इसी को लेकर विवाद हुआ। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी चिराग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network