Thursday 22nd of January 2026

BJP के स्थापना दिवस पर CM योगी ने गोरखपुर में फहराया झंडा, मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने की लगी होड़

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  April 06th 2025 06:30 PM  |  Updated: April 06th 2025 06:30 PM

BJP के स्थापना दिवस पर CM योगी ने गोरखपुर में फहराया झंडा, मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने की लगी होड़

ब्यूरो: UP News: गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 46वीं स्थापना वर्षगांठ पर भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे, ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस कार्यक्रम के दौरान माहौल में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा के स्थापना दिवस पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।  

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के लक्ष्यों और आदर्शों का पालन करते हुए जनता की सेवा करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब महज एक राजनीतिक पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि करोड़ों लोगों की आकांक्षा बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से पार्टी लगातार देशहित में काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ है। भारत आज दुनिया में एक शक्तिशाली और आत्मनिर्भर देश बन रहा है। यह भाजपा की सुविचारित नीतियों, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।  

इस कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। हर जगह भगवा झंडे लहरा रहे थे। सेल्फी ने सभी को उत्साहित कर दिया। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर और बैनर पूरे शहर में लगाए गए। इसके अलावा पार्टी कार्यालय को भी अनोखे ढंग से सजाया गया।  

 

जनता पार्टी से अलग होकर हुई स्थापना  

आपको बता दें कि भाजपा की स्थापना जनता पार्टी से अलग होकर हुई थी। इस पार्टी की स्थापना तब मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने की थी। यही पार्टी आज केंद्र और कई राज्यों की सत्ता पर काबिज है। पार्टी की एकता को प्रदर्शित करने के अलावा गोरखपुर की इस पहल ने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों के लिए नया जोश दिया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network