Wednesday 7th of January 2026

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम योगी बोले- भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 27th 2024 11:15 AM  |  Updated: December 27th 2024 11:15 AM

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर सीएम योगी बोले- भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति

ब्यूरो: Manmohan Singh Died: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का निधन राजनीति की अपूरणीय क्षति है।

 

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

सीएम ने कहा- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

 

7 दिन का राष्ट्रीय शोक  

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है, जिसके बाद देश भर की सभी सरकारी इमारतों पर लगे ध्वज को आधा झुका दिया गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लोक भवन पर लगा भारतीय ध्वज भी आधा झुका दिया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network