Thu, May 09, 2024

PM मोदी आज 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, गोरखपुर व रायबरेली में भी होगा ठहराव

By  Rahul Rana -- March 12th 2024 07:55 AM

PM मोदी आज 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, गोरखपुर व रायबरेली में भी होगा ठहराव (Photo Credit: File)

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की संख्या छह से बढ़कर 10 होने जा रही है। आज यानि मंगलवार से प्रदेश में कुल 10 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। जबकि देश में इसकी संख्या 51 हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली झंडी दिखाने जा रहे हैं। 

महाप्रबंधक ने बताया कि अभी वर्तमान में 41 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन सेवाएं भारतीय रेलवे में चल रही हैं। अब इनकी संख्या 51 जोड़ी होने जा रही है। महाप्रबंधक ने बताया कि 12 मार्च को पीएम मोदी 85 हजार करोड़ से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास अहमदाबाद से करने जा रहे हैं। पहली बार लगभग 6000 परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास एक साथ किया जा रहा है जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इसके तहत 10 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ एवं चार का विस्तार किया जा रहा है। इसमें गोरखपुर वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक होना है। जीएम ने बताया कि वंदे भारत शुरू होने से प्रयागराज से लखनऊ मात्र तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। प्रयागराज से लखनऊ के बीच इसका ठहराव रायबरेली स्टेशन पर भी दोनों ओर से होगा।

गोरखपुर से वंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें ट्रेन का रूट और शेड्यूल

जीएम ने बताया कि पीएम द्वारा मंगलवार को आगरा कैंट, झांसी एवं मथुरा जंक्शन पर तीन जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ (ओएसओपी) के 1500 स्टॉल का लोकार्पण होना है। इसमें एनसीआर 57 ओएसओपी के स्टॉल रहेंगे।

एनसीआर के किसी भी स्टेशन से अभी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत नहीं होती है लेकिन 12 मार्च यानि आज से यहां प्रयागराज जंक्शन से गोरखपुर और खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। अभी प्रदेश में जो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं या यहां से गुजर रही हैं उसमें वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दो, रानी कमलापति से नई दिल्ली, देहरादून से आनंद विहार, अयोध्या से आनंद विहार और गोरखपुर से लखनऊ शामिल है, लेकिन 12 मार्च से प्रदेश में लखनऊ से देहरादून, रांची से वाराणसी, खजराहो से हजरत निजामुद्दीन, पटना से लखनऊ भी इस सूची में शामिल हो जाएंगी।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो