Thu, May 02, 2024

पुलिस के अफसर कर रहे हैं फर्जी एनकाउंटर, वक्त आने पर जाएंगे जेल

By  Bhanu Prakash -- February 24th 2023 02:58 PM
पुलिस के अफसर कर रहे हैं फर्जी एनकाउंटर, वक्त आने पर जाएंगे जेल

पुलिस के अफसर कर रहे हैं फर्जी एनकाउंटर, वक्त आने पर जाएंगे जेल (Photo Credit: File)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने वाजिदपुर में समाजसेवी स्वर्गीय राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया। अखिलेश यादव ने सेक्टर-63 में जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। जनसभा में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फर्जी एनकाउंटर

नोएडा में हो रहे लगातार एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वाह वाही लूटने के लिए फर्जी एनकाउंटर करवाए जा रहे हैं। वक्त आने पर यह सभी फर्जी एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी सलाखों के पीछे होंगे।

नोएडा के मुद्दे पर बोले

नोएडा के मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस शहर को बसाने में सबसे बड़ा योगदान समाजवादी पार्टी का है। यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां और मेट्रो की स्थापना सपा ने की है लेकिन इसका उद्घाटन सत्ता में बैठी पार्टियों ने किया है। अगर वर्तमान में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में होती तो नोएडा के विकास की गति को और तेजी से बढ़ाया जाता। यहां के निवासी बिल्डर को पैसे देने के बावजूद उन्हें अपना फ्लैट नहीं मिल पा रहा है। सरकार सभी चीजों के मुद्दे पर आंख मूंद कर देख रही है।            

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो