Saturday 22nd of March 2025

Prayagraj: नाबालिग युवक ने की पिता की हत्या; लोहे की रॉड से वार कर ली जान, फिर पहुंचा थाने

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 22nd 2025 11:15 AM  |  Updated: March 22nd 2025 11:15 AM

Prayagraj: नाबालिग युवक ने की पिता की हत्या; लोहे की रॉड से वार कर ली जान, फिर पहुंचा थाने

ब्यूरो: Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नाबालिग किशोर ने पिता की हत्या कर दी है। युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पूरी घटना यमुनानगर जोन के कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेहरा गांव की है। किशोर ने पिता की हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर खुद ही हत्या की जानकारी दी। 17 साल के युवक पर नशे में पिता की हत्या करने का आरोप है।  

बुजुर्ग भरत पटेल, जिनकी उम्र 60 साल है, के इकलौते बेटे ने हत्या कर दी। भरत लाल पटेल की चार बेटियां और दो बेटे हैं। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। प्रयागराज में वह अपने बेटे के साथ अकेले रहते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर नशे की लत का शिकार था और नशा करने के लिए पिता से पैसे लेता था।  

 

पूरा विवाद पैसों का था। पैसा मांगने के विवाद पर ही युवक ने लोहे की रॉड से एक के बाद एक वार कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्र होली पर दिल्ली गए हुए थे। आरोपी बेटा दिल्ली से आने के बाद लगातार पिता से पैसों की मांग कर रहा था। पैसे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और शुक्रवार की सुबह उसने पिता को लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया।  

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network