Saturday 22nd of February 2025

Raebareli: राहुल गांधी ने रायबरेली में उठाया समोसे का लुफ्त, कहा 'रायबरेली से दो सांसद हैं, एक मैं और एक प्रियंका'

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 21st 2025 01:00 PM  |  Updated: February 21st 2025 01:00 PM

Raebareli: राहुल गांधी ने रायबरेली में उठाया समोसे का लुफ्त, कहा 'रायबरेली से दो सांसद हैं, एक मैं और एक प्रियंका'

ब्यूरो: Raebareli: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर हैं। इस मौके पर राहुल गांधी ने वायनाड से सांसद अपनी बहन प्रियंका गांधी को भी रायबरेली से सांसद बताया। राहुल गांधी ने कहा कि यह देश की एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट है जहां से एक नहीं, दो सांसद हैं। राहुल गांधी ने रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और रायबरेली के लोगों का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी जो भी समस्याएं हैं, चाहे रायबरेली में हों या संसद में, मैं हमेशा उपलब्ध हूं। बस मुझे बताएं कि क्या करने की जरूरत है और मैं उसे पूरा करूंगा। इसी के साथ राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि वे प्रियंका गांधी को भी रायबरेली में आमंत्रित करें। राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली ही शायद एक ऐसा संसदीय क्षेत्र है जिसके एक नहीं, दो सांसद हैं। एक मैं हूं और दूसरी प्रियंका हैं। कभी उन्हें भी आमंत्रित करें। वह मुझे वायनाड बुलाती हैं और मैं जाता हूं। वह भी रायबरेली से सांसद हैं, इसलिए आपको उन्हें भी यहां बुलाना चाहिए।

फिर कार्यक्रम से रवाना होने के बाद राहुल गांधी मुंशीगंज में सड़क किनारे ढावे पर रुके, जहां उन्होंने समोसे और चाय का लुत्फ उठाया, साथ ही वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। उनके साथ अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व विधायक अजय पाल सिंह और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network