Friday 9th of January 2026

राहुल गांधी कल जाएंगे संभल, प्रियंका गांधी के भी जाने की संभावना, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 03rd 2024 07:30 PM  |  Updated: December 03rd 2024 07:30 PM

राहुल गांधी कल जाएंगे संभल, प्रियंका गांधी के भी जाने की संभावना, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

ब्यूरो: UP News: लोकसभा में नेता विपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी कल (बुधवार, 4 दिसंबर) यूपी कांग्रेस सांसदों के साथ संभल जाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह जानकारी दी। अजय राय ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल गांधी के साथ संभल जा सकती हैं।

 

अजय राय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद भी शामिल होंगे, जिसके नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे। धारा 163 (पहले धारा-144) को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के 4 नेताओं का डेलिगेशन संभल जा सकता है। हालांकि राहुल गांधी के दौरे को लेकर संभल जिले का प्रशासन अलर्ट हो गया है।

राहुल गांधी को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अमरोहा जिले की सीमा पर ही रोकने की तैयारी है। इसको लेकर बकायदा सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। बता दें कि 24 नवंबर को संभल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network