Wednesday 5th of February 2025

UP से राम बहादुर राय और साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण, इन 8 लोगों को मिला पद्मश्री सम्मान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 26th 2025 02:00 PM  |  Updated: January 26th 2025 02:00 PM

UP से राम बहादुर राय और साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण, इन 8 लोगों को मिला पद्मश्री सम्मान

ब्यूरो: Padma Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। वहीं, घोषणा किए गए नागरिक पुरस्कारों में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्म भूषण पुरस्कार हासिल करने वालों में उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले दो लोग शामिल हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं, साध्वी ऋतंभरा को समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

  

कौन हैं राम बहादुर राय और साध्वी ऋतंभरा?

राम बहादुर राय भारत के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और विचारक हैं। वह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में राम बहादुर राय इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स के अध्यक्ष हैं। राम बहादुर राय का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए देश के विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में काम किया है।

साध्वी ऋतंभरा भारत की एक प्रसिद्ध हिंदू संत, वक्ता और समाजसेवी हैं। वह अपने तेजस्वी प्रवचनों और हिंदुत्व की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध हैं। साध्वी ऋतंभरा का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ था। साध्वी ऋतंभरा ने राम जन्मभूमि आंदोलन में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

 

पद्म श्री पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 8 लोग शामिल हैं। इनमें आशुतोष शर्मा, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, हृदय नारायण दीक्षित, नारायण उर्फ भुलई भाई, सत्यपाल सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, सोनिया नित्यानंद, सैयद ऐनुल हसन का नाम शामिल है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network