Sunday 11th of January 2026

Ram Lala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में 4 घंटे बिताएंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम का शेड्यूल

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 21st 2024 09:06 AM  |  Updated: January 21st 2024 09:06 AM

Ram Lala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में 4 घंटे बिताएंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम का शेड्यूल

ब्यूरोः 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होने जा रहा है। इसको लेकर देशभर में उल्लास है। प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जानी है। इसके लिए पीएम 22 जनवरी की सुबह रामनगरी पहुंचेंगे और रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे। 

जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10.25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10.45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10.55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। 

दोपहर 12.05 से 12.55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 12.55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2.10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे। 

बता दें कि 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित यूपीएसएसएफ की महिला और पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है।  उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं।  

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network