Sat, Apr 01, 2023

सीतापुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक की मौत 8 अन्य घायल

By  Shivesh jha -- March 7th 2023 11:22 AM
सीतापुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक की मौत 8 अन्य घायल

सीतापुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक की मौत 8 अन्य घायल (Photo Credit: File)

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोमवार देर रात निर्माणाधीन मकान की छत गिर गिरने से एक मजदुर की मौत हो गई जबकि 8 अन्य मजदूर घायल हो गए। मजदूर मकान निर्माण में शामिल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की शटरिंग ढहने के कारण मकान की छत गिर गई। 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मुताबिक बड़ा भारी गांव में निर्माणाधीन पराग रस्क फैक्ट्री की शटरिंग गिर गयी। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मजदूर की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

यह घटना खैराबाद थाना क्षेत्र के बाराभारी गांव की है जहां सोमवार देर शाम एक फैक्ट्री में छत डालने के लिए शटरिंग लगाई जा रही थी। शटरिंग के दौरान अचानक से पूरे निर्माणाधीन मकान की शटरिंग भरभराकर गिर गयी।

फिलहाल इस घटना के बारे में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। एसएचओ खैराबाद अरविंद सिंह ने एक व्यक्ति की मौत को कन्फर्म किया है। पुलिस ने मृतक के शव अस्पताल के मॉर्चरी में भिजवा दिया है और घटना की जांच कर उसके बाद ही किसी तरह का बयान जारी करने को कहा है।

  • Share

Latest News

Videos