Thursday 15th of January 2026

Sambhal: देखें संभल हिंसा के खूंखार दंगाई, पुलिस ने जारी की फैजान, सुल्तान, हसन की तस्वीरें

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 27th 2024 05:37 PM  |  Updated: November 27th 2024 05:37 PM

Sambhal: देखें संभल हिंसा के खूंखार दंगाई, पुलिस ने जारी की फैजान, सुल्तान, हसन की तस्वीरें

ब्यूरो: Sambhal: बीते रविवार संभल की जामा मस्जिद में सर्वे के बाद भड़की हिंसा के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने नखासा इलाके में हुए हमले के मामले में उपद्रवियों की फोटो जारी कर दी है। एफआईआर के मुताबिक संभल के नखासा इलाके में 12:35 पर पुलिस पर हमला हुआ था। इस इलाके में दंगाइयों ने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की थी। दंगाई पुलिस वालों की 9 एमएम की मैगजीन लूट कर ले गए थे।

 

संभल के नखासा चौक पर अचानक 150-200 लोगों की भीड़ आ गई थी। दोपहर करीब 12:35 बजे भीड़ ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों की पहचान हो गई है। इसमें गुलबदीन, सुल्तान, हसन, मुन्ना, फैजान, समद शामिल थे। इनके साथ सैकड़ों की संख्या में अज्ञात उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। पुलिस की तरफ से संभल हिंसा में पथराव करने वाले आरोपियों की तस्वीर जारी की गई है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network