Friday 30th of January 2026

Shahjahanpur: राइफल दिखा महिला से दुष्कर्म! वो चीखी तो आरोपी बंदूक, पैंट, जैकेट, छोड़ भागा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 29th 2024 04:00 PM  |  Updated: December 29th 2024 04:00 PM

Shahjahanpur: राइफल दिखा महिला से दुष्कर्म! वो चीखी तो आरोपी बंदूक, पैंट, जैकेट, छोड़ भागा

ब्यूरो: Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कांट थाना क्षेत्र इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर राइफल दिखाकर दलित महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान महिला चीखी तो आरोपी राइफल और कपड़े छोड़कर भाग गया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना कांट क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली 32 साल की महिला अपने पति व बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। तभी आरोपी नीरज ठाकुर दीवार फांदकर घर में घुस गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी महिला को उठाने के बाद राइफल दिखाकर रसोई में ले गया और फिर दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुनकर परिवार वाले जाग गए तो आरोपी अपनी राइफल, पैंट, जैकेट और मोबाइल वहीं छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, घर में घुसने समेत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं व अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत आरोपी नीरज ठाकुर के खिलाफ शुक्रवार रात मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network