Wednesday 5th of February 2025

Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, कही ये बातें

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 06th 2024 10:56 AM  |  Updated: November 06th 2024 10:56 AM

Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, कही ये बातें

ब्यूरो: Sharda Sinha Death: मशहूर गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। शारदा सिन्हा 72 साल की थीं, कुछ दिन पहले ही बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार देर रात उनके निधन की खबर आ गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया।

    

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया।

सीएम योगी ने आगे लिखा, 'प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network