Monday 12th of January 2026

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ में 9 यात्री घायल, गोरखपुर जा रही थी ट्रेन

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 27th 2024 01:26 PM  |  Updated: October 27th 2024 01:26 PM

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर भगदड़ में 9 यात्री घायल, गोरखपुर जा रही थी ट्रेन

ब्यूरो: रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बड़ी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में करीब 9 लोग घायल हुए हैं। आपको बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन नंबर 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिवाली पर यूपी-बिहार में अपने घर लौटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। यह ट्रेन सुबह 05:10 बजे चलने वाली थी। इसी बीच प्लेटफॉर्म पर भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।

  

घायलों की स्थिति  

शब्बीर अब्दुल रहमान (पुरुष/40) - हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती।  

परमेश्वर सुखदार गुप्ता (पुरुष/28) - हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती।  

रवींद्र हरिहर चुमा (पुरुष/30) - हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती।  

रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (पुरुष/29) - हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती।  

संजय तिलकराम कांगाय (पुरुष/27) - हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती।  

दिव्यांशु योगेंद्र यादव (पुरुष/18) - हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती।  

मोहम्मद शरीफ शेख (पुरुष/25) - हालत स्थिर, अस्पताल में भर्ती।  

इंद्रजीत साहनी (पुरुष/19) - स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती।  

नूर मोहम्मद शेख (पुरुष/18) - स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती।  

  

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि यह भगदड़ दीवाली से पहले की भीड़ के कारण हुई। त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या सामान्य से कहीं अधिक थी, जिसके कारण प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव बढ़ गया और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network