Wednesday 7th of January 2026

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित, नहीं होंगे ये काम

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 27th 2024 12:16 PM  |  Updated: December 27th 2024 12:16 PM

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक घोषित, नहीं होंगे ये काम

ब्यूरो: UP News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। 92 साल के मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिंह ने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। मनमोहन सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर सत्तापक्ष व विपक्ष के नेताओं ने उन्हें याद किया।

 

सात दिन का राजकीय शोक घोषित

प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में राजकीय शोक घोषित किया है। 1 जनवरी 2025 तक प्रदेश में राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। सरकार के स्तर पर कोई भी मनोरंजन प्रोग्राम नहीं होंगे। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम सम्मान पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network