Sunday 11th of January 2026

UP: इस साल प्रदेश के इन 5 मंदिरों में जरुर करें दर्शन, देखें लिस्ट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 01st 2025 03:00 PM  |  Updated: January 01st 2025 03:00 PM

UP: इस साल प्रदेश के इन 5 मंदिरों में जरुर करें दर्शन, देखें लिस्ट

ब्यूरो: UP: साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और नए साल का स्वागत उत्साह और उमंग के साथ हो रहा है। अगर आप साल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभवों से करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश के ये पांच मंदिर आपके लिए खास हैं। प्रदेश अपनी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है, नए साल के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत करता है।

राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या

भगवान राम के जन्मस्थान पर स्थित यह मंदिर आस्था और भक्ति का केंद्र है।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी  

गंगा के किनारे स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक, साथ ही ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर  

यह मंदिर नाथ संप्रदाय के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां साल के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन  

भगवान श्री कृष्ण को समर्पित यह मंदिर प्रेम और भक्ति का अद्भुत संगम है।

देवीपाटन शक्तिपीठ, बलरामपुर  

यह मंदिर मां दुर्गा के शक्तिपीठों में से एक है और नए साल की शुरुआत के लिए आदर्श स्थान है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network