Fri, Mar 31, 2023

UP Transport Corporation: परिवहन निगम ने होली पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

By  Shivesh jha -- March 10th 2023 07:42 AM
UP Transport Corporation: परिवहन निगम ने होली पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

UP Transport Corporation: परिवहन निगम ने होली पर तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, कमाए 100 करोड़ से ज्यादा (Photo Credit: File)

रंगों का पर्व होली प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश में अपने घरों पर ये पर्व मनाने के लिए जनता ने रोडवेज बसों से सफर करना पसंद किया। यही वजह है कि रंगों के इस त्योहार में परिवहन निगम पर जमकर धनवर्षा हुई। परिवहन निगम ने पांच दिनों में 105 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

यह कमाई पिछले साल की अपेक्षा में 12 करोड़ रुपये ज्यादा है। निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार द्वारा बताया गया कि अबकी बार होली पर्व को देखते हुए 3 से 8  मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। इस दौरान 85 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

परिवहन निगम एमडी संजय कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों द्वारा सतत् परिश्रम करके यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी जिससे कि प्रदेशवासी अपने घर पहुंच कर त्योहार मना सकें। 

उन्होंने बताया कि विगत दिवस दिनांक 4 मार्च 2023 को 75 राजधानी बस सेवा एवं 39 साधारण बस सेवा परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं, इससे परिवहन निगम को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बहुत सुविधा हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन औसतन 10,800 बसों का संचालन किया गया। प्रति बस प्रति दिन औसत लाभ पिछले वर्ष के 7,800 रुपये की तुलना में 13,900 रुपये था। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों की मेहनत से यात्रियों को 24 घंटे परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई।

  • Share

Latest News

Videos