Tue, May 07, 2024

Mau Accident: कोहरे के चलते फोरलेन पर टकराई पांच कारें, तीन घायल

By  Deepak Kumar -- January 29th 2024 11:42 AM
Mau Accident: कोहरे के चलते फोरलेन पर टकराई पांच कारें, तीन घायल

Mau Accident: कोहरे के चलते फोरलेन पर टकराई पांच कारें, तीन घायल (Photo Credit: File)

ब्यूरोः मऊ जिले में कोहरे के कारण हादसों का इजाफा हुआ है। इसी दौरान शनिवार की देर रात कोपागंज थाना क्षेत्र को फोरलेन पर कोहरे के चलते 5 कार आपस में टकरा गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गई। हादसे में 3 कारों के परखचे उड़ गए। 

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित रेवड़ीडीह मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, लेकिन कोई भी डायवर्जन का संकेत नहीं होने के चलते शनिवार देर रात 5 कारें आपस में टकरा गई। ये कारें मऊ की तरफ से आ रही थी। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए लोगों को राहगीरों ने तुरंत जिला अस्पताल की ओर रवाना किया।  

पुलिस ने बताया कि कोहरे के चलते 5 कारें आपस में टकरा गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो