Tuesday 17th of February 2026

UP Bypolls: अखिलेश के वार पर बीजेपी का पलटवार, भूपेंद्र चौधरी बोले- सपा में जमीन खिसकने की खिसियाहट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 20th 2024 03:21 PM  |  Updated: November 20th 2024 03:21 PM

UP Bypolls: अखिलेश के वार पर बीजेपी का पलटवार, भूपेंद्र चौधरी बोले- सपा में जमीन खिसकने की खिसियाहट

ब्यूरो: UP Bypolls: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। लेकिन मतदान के बीच सपा और बीजेपी के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। पहले सपा प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि जिन भी अधिकारियों ने वोटिंग के दौरान लापरवाही की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अखिलेश पर पलटवार किया।

     

उनके आरोप में हताशा दिख रही है- भूपेंद्र चौधरी  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अखिलेश के आरोप में उनकी हताशा दिख रही है। उनकी हार तय है। सपा ने गुंडे और माफिया प्रकोष्ठ को आगे किया है। राजनीतिक जमीन खिसकने की खिसियाहट है। लाल टोपी के काले कारनामे सामने आ गए हैं। मैनपुरी के करहल में दलित बेटी की हत्या की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या सपा नेताओं ने की है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network