Tuesday 27th of January 2026

UP Politics: यूपी की सियासत के लिए आज का दिन बड़ा अहम, हो सकता ये बड़ा फैसला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 05th 2024 07:52 AM  |  Updated: March 05th 2024 07:52 AM

UP Politics: यूपी की सियासत के लिए आज का दिन बड़ा अहम, हो सकता ये बड़ा फैसला

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार योगी सरकार के मंत्रीपरिषद की बैठक आज होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर होगी।  इस बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी हो सकता है। बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन से मुलाकात की थी। इसके बाद ही कयासों का दौर शुरू हो गया था कि जल्द ही राज्य में काबीना विस्तार हो सकता है।

दावा किया जा रहा है कि आरएलडी से राजपाल बालियान (RLD), सुभासपा से ओपी राजभर (SBSP),  बीजेपी से दारा सिंह चौहान बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं, राज्य मंत्री के तौर पर भाजपा से आकाश सक्सेना और रालोद से प्रदीप चौधरी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network