Monday 12th of January 2026

UP Crime News: बदायूं में करणी सेना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 16th 2024 12:49 PM  |  Updated: January 16th 2024 12:49 PM

UP Crime News: बदायूं में करणी सेना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरोः उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। दरअसल बीती रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र में करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें मरने वाली की पहचान गांव सादुल्लागंज निवासी सुधीर कुमार सिंह के तौर पर हुई है। 

इस घटना को लेकर सुधीर कुमार सिंह के भाई राजीव ने बताया कि बीती रात को पड़ोसी नन्हे नाम के व्यक्ति ने उनके भाई सुधीर को गोली मार दी, जो उनके पेट में जा लगी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 3 लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस मामले को लेकर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि करणी सेना के पदाधिकारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network