Wednesday 2nd of April 2025

UP Crime: नोएडा में रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा... फिर बाइक से बांधकर घसीटा, मौत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 21st 2024 09:41 AM  |  Updated: January 21st 2024 09:41 AM

UP Crime: नोएडा में रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा... फिर बाइक से बांधकर घसीटा, मौत

ब्यूरोः नोएडा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई बहै। दरअसल, रंजिश के चलते दो बदमाशों ने युवक को चाकू से गोद डाला। इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा। युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सामने आया है। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों बदमाश पुलिस के कब्जे में है। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। 

जानकारी के अनुसार शनिवार रात अनुज और नितिन की गांव निवासी मेहंदी हसन से शनिवार रात को कहासुनी हो गई। इस पर अनुज और नितिन ने युवक मेहंदी पर चाकू से कई वार कर दिया और फिर बाइक में बांधकर घसीटता हुआ गांव में घुमाया। इसके बाद दोनों युवक उसे लेकर बरौला चौकी पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घायल को अस्पताल भेजा। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बरौला गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसके चलते पुलिस तैनात की गई है।   इस मामले को लेकर नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में मेहंदी ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अनुज मेहंदी से रंजिश रखता था।  

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network