Wednesday 4th of February 2026

UP Diwali Puja Muhurat 2024: यूपी में कब तक है दिवाली पूजा का मुहूर्त? नोट कर लें समय

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 30th 2024 12:05 PM  |  Updated: October 30th 2024 12:05 PM

UP Diwali Puja Muhurat 2024: यूपी में कब तक है दिवाली पूजा का मुहूर्त? नोट कर लें समय

ब्यूरो: UP Diwali Puja Muhurat 2024: पूरे देश में इस बार दीपावली के मुहूर्त और तारीख को लेकर बड़ा ही असमंजस बना हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी दीपावली के मुहूर्त को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। एक तरफ काशी विद्वत परिषद 31 अक्टूबर को दीपावली की बात कह रहा है, तो वहीं राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर का मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री ने दिवाली के उत्तम मुहूर्त 1 नवंबर को बताया है। ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाना उचित है।

  

31 अक्टूबर के दिन ही सूर्यास्त से पहले अमावस्या की तिथि की शुरुआत हो जाएगी। विद्वानों की मानें तो दीपावली का त्योहार उदयातिथि नहीं बल्कि प्रदोष काल और अर्धरात्रि में मनाया जाता है, इसलिए 31 अक्टूबर को ही ये त्योहार है। इसी तिथि में मध्यरात्रि और प्रदोष में अमावस्या रहेगी।

   

कब है दीपावली का शुभ मुहूर्त

इस दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर को 3.52 बजे शुरू होगी। वहीं 1 नवंबर को शाम 6.16 बजे तिथि का समापन होगा। दीपावली का पूजन प्रदोष काल में होता है, इसलिए 31 अक्टूबर को शाम 5.36 से रात 8.11 तक पूजा का शुभ समय है।

   

वहीं लक्ष्मी पूजन के लिए वृषभ काल में शाम 6.21 बजे से रात 8.17 बजे तक मुहूर्त है। वहीं निशिता काल में रात 11.39 बजे से 2.31 बजे तक मुहूर्त है। इस साल दीपावली का उत्सव 29 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू हुआ है, इसके बाद 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली), 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के साथ समापन होगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network