Mon, Apr 29, 2024

UP News: 11 फरवरी को रामलला का दर्शन करेगी सीएम योगी की कैबिनेट

By  Deepak Kumar -- February 3rd 2024 07:56 AM
UP News: 11 फरवरी को रामलला का दर्शन करेगी सीएम योगी की कैबिनेट

UP News: 11 फरवरी को रामलला का दर्शन करेगी सीएम योगी की कैबिनेट (Photo Credit: File)

ब्यूरो: 11 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी कैबिनेट अयोध्या जाएगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत विभिन्न दलों के विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

इससे पहले सीएम योगी ने 1 फरवरी को कैबिनेट के साथ दर्शन करने की घोषणा की थी। हालांकि अयोध्या में रोजाना दर्शन के लिए देश भर से उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था।  

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने बताया कि सीएम योगी अपनी कैबिनेट के साथ 11 फरवरी को दर्शन करने के लिए आएंगे। दर्शन के बाद सभी विशिष्टजनों को अयोध्या में भोज भी दिया जाएगा।

संघ व विहिप के कार्यकर्ताओं ने रामलला के किए दर्शन 

शुक्रवार को उत्तर बिहार व नेपाल से आए संघ व विहिप के 4 हजार कार्यकर्ताओं ने रामलला के दर्शन किए। आस्था स्पेशल ट्रेन से दोपहर 12:30 बजे उत्तर बिहार के 2 हजार व दोपहर 2:30 बजे नेपाल के 300 कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे। स्टेशन पर उतरते ही पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया गया।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो