Tuesday 8th of April 2025

UP: लखनऊ में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा पहुंचा 41 के पार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  April 20th 2024 10:23 AM  |  Updated: April 20th 2024 10:23 AM

UP: लखनऊ में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा पहुंचा 41 के पार

ब्यूरो: ग्रीष्मकालीन सीजन में अब तक का सर्वाधिक गर्म दिन 19 अप्रैल यानि शुक्रवार रहा। यहां पर दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का पारा 26.3 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार की तुलना में दिन के पारे में 1.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। रात का पारा भी 3,7 डिग्री चढ़ा और 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग अभी और गर्मी बढ़ने के आसार जता रहा है।

मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, दोपहर होते ही पारे का चढ़ना शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे पारा 39 डिग्री था। एक बजे 40 डिग्री रिकार्ड हुआ, जबकि 2 बजे से यह 41 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं तेज रफ्तार हवा भी क्रमिक रूप से तेज और धीमी होती रही। हालांकि दोपहर में सड़कों पर राह चलते या दोपहिया वाहन चलाते वक्त गर्म हवा लू की तरह महसूस हो रही थी।

मौसम विभाग के आंकड़ों का रिकार्ड बता रहा है कि बीते 13वर्षों में अप्रैल में दिन का उच्चतम तापमान 2022 में 45.1 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था। लेकिन ये अप्रैल की 30 तारीख को था। इसी तरह 2019 में 44..6 डिग्री तापमान था और ये भी माह के अंतिम दिन था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य अप्रैल में इतना तापमान मौसम में बदलाव का संकेत दे रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लू तो नहीं चल रही। लेकिन तीन चार दिन तक गर्म रात बनी रहेगी। दिन में गर्म हवा के थपेड़े चलते रहने के आसार हैं। पारा 40 डिग्री से नीचे जाने के आसार कम हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network