Sun, Apr 28, 2024

Farmer Protest: किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, अखिलेश यादव बोले- ये कैसा अमृतकाल... धिक्कार है!

By  Deepak Kumar -- February 13th 2024 04:00 PM
Farmer Protest: किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, अखिलेश यादव बोले- ये कैसा अमृतकाल... धिक्कार है!

Farmer Protest: किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, अखिलेश यादव बोले- ये कैसा अमृतकाल... धिक्कार है! (Photo Credit: File)

ब्यूरोः दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों के जत्थे पर पुलिस की ओर से आंसू गैस छोड़े गए। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि  ये कैसा अमृतकाल है जब किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। धिक्कार है।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो कुछ हो रहा है और जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए और आंदोलन खत्म करने के लिए कीलों के साथ-साथ दीवारें तक खड़ी की गई। प्रशासन के माध्यम से सरकार जो कर सकती थी कर रही है। दिल्ली की सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। ये वही सरकार के लोग हैं, जिन्होंने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी हो जाएगी, फसल की कीमत मिलेगी, MSP लागू करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों ने एक साल पहले किसान धरने पर बैठे थे। उस दौरान भी 800 किसानों की जान चली गई थी। ये सरकार चौधरी चरण सिंह और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर किसानों के वोट लेना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुनाफा कमाने वालों से मिली हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में देश की जनता भाजपा को हटा देगी।

साथ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स पर लिखा कि भाजपा राज में ये है भला कैसा अमृतकाल, किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, धिक्कार! धिक्कार!! धिक्कार!!!

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो