Wednesday 2nd of April 2025

UP News: सोते समय पत्नी ने लिया जीजा का नाम, पति ने की पिटाई

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 19th 2024 02:57 PM  |  Updated: March 19th 2024 02:57 PM

UP News: सोते समय पत्नी ने लिया जीजा का नाम, पति ने की पिटाई

ब्यूरोः पति-पत्नी के बीच एक ऐसी घटना घटी कि उनकी शादी खतरे में पड़ गई है। ये मामला यूपी के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां रात को पत्नी-पत्नी अगल-बगल सो रही थीं। रात को पत्नी नींद में जीजा का नाम पुकारने लगी। 

पत्नी की आवाज सुनकर उसके पति की आंखें खुल गईं। उसने देखा कि उसकी पत्नी  जीजा का नाम ले रही थी। उसके मन पर संदेह का बादल छा गया। इसके बाद दोनों में जमकर बवाल हुआ। वहीं, पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और उसके साथ मारपीट की।

इस दौरान पत्नी ने सफाई देते हुए कहा कि उसे डरावना सपना आया है, इसलिए वह अपने जीजा का नाम पुकार रही है। विवाद बढ़ने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया. पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। सोते समय महिला की ओर से जीजा का नाम लेना, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network