Monday 5th of January 2026

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार का विस्तार आज, राजभवन ने जारी किया कार्यक्रम

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  March 05th 2024 04:37 PM  |  Updated: March 05th 2024 04:37 PM

UP Cabinet Expansion: योगी सरकार का विस्तार आज, राजभवन ने जारी किया कार्यक्रम

ब्यूरोः योगी सरकार के लिए आज बड़ा दिन है। दरअसल, मंगलवार शाम 5 बजे योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राजभवन ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र जारी कर दिया है। बता दें ये योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला विस्तार होगा।

aa

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के एमएलसी दारा सिंह चौहान तथा साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

सपा ने साधा निशाना

यूपी में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि यूपी में होने वाला आज का मंत्रिमंडल विस्तार कमजोर होती बीजेपी की निशानी है, यहां सब बाहरियों को जगह दी जा रही है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network