Tuesday 27th of January 2026

UP: योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर किया IAS अधिकारियों का तबादला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  March 12th 2024 12:10 PM  |  Updated: March 12th 2024 12:10 PM

UP: योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर किया IAS अधिकारियों का तबादला

ब्यूरो: योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने फिरोजाबाद के डीएम को हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को हटा दिया है। उन्हें विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग बनाया गया है। कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है।

aa

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग में विशेष अरुण प्रकाश को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर निदेशक सहकारिता ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन बनाया गया है। विशेष सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network