Fri, Apr 19, 2024

Heatwave से परेशान यूपी की जनता, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून

By  Shagun Kochhar -- June 10th 2023 05:46 PM
Heatwave से परेशान यूपी की जनता, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून

Heatwave से परेशान यूपी की जनता, मौसम विभाग ने बताया कब आएगा मानसून (Photo Credit: File)

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में इन दिनों जबरदस्त गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में लोग अब इंटरनेट पर भी सर्च करने लगे हैं कि यूपी में मानसून कब आएगा? मौसम विभाग ने अब इस सवाल का सटीक जवाब दे दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ठीक 10 दिन बाद यानी 20 जून को मानसून एंट्री कर सकता है। इसके साथ ही ये भी बताया है कि शनिवार यानी 10 जून से ही यूपी में दिन के वक्त तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही अगले दो दिन गर्मी और परेशान करेगी। हालांकि, प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में चेंज देखने को मिलेगा।


राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री है। गोरखपुर का तापमान 42.7°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5°C अधिक था। वहीं मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनका अधिकतम तापमान 43°C से ज्यादा जा सकता है।


जानें क्या होता है हीट वेव?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, जब किसी इलाके में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है तो लू या हीट वेव चलना कहते हैं। उत्तर प्रदेश में मई और जून के महीने में सबसे ज्यादा हीट वेव चलती है।


हीट वेव से बचने के लिए इन तरीकों को अपना सकते हैं-


1. शरीर को हमेशा ठंडा रखने की कोशिश करें, बाहर धूप में न निकलें।

2. पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं।

3. पल्प वाले फल खाएं इससे आप पूरे दिन हाइड्रेट रहेंगे।

4. ढीले और सूती कपड़े पहनें।

5. बाहर जाते समय छाता या धूप का चश्मा पहनें।


  • Share

ताजा खबरें

वीडियो