Friday 9th of January 2026

UP Weather: इस दिन से प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पश्चिम से होगी शुरुआत, यहां जानें

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 03rd 2024 11:17 AM  |  Updated: December 03rd 2024 11:17 AM

UP Weather: इस दिन से प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पश्चिम से होगी शुरुआत, यहां जानें

ब्यूरो: UP Weather: दिसंबर की शुरुआत होते ही प्रदेश में ठंड दस्तक दे चुकी है। लेकिन अभी भी रुह कंपा देने वाली ठंड गायब है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने में अभी कुछ दिन का समय है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 8 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पश्चिमी यूपी से ठंड की शुरुआत होगी और दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

 

फेंगल तूफान ने रोकी सर्द हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो फेंगल तूफान का असर अभी भी प्रदेश में बना हुआ है। अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तापमान 29 डिग्री तक बना हुआ है। इस वजह से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रदेश में नहीं आ पा रही हैं। पंजाब तक ये हवाएं आ रही हैं, इस कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर से परिस्थितियां बदलेंगी। हवाएं 7 दिसंबर तक आना शुरू हो सकती हैं। 15 दिसंबर से प्रदेश में ठंड अपने चरम पर हो सकती है।

  

राम नगरी अयोध्या में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में अयोध्या में सबसे कम 9.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह मथुरा में 9.6℃ और कानपुर शहर में 10℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बाकी सभी जिलों में 10 से 12℃ के बीच दर्ज किया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network