Friday 9th of January 2026

UP Weather Update: प्रदेश में फरवरी में ही क्यों आ गई गर्मी, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  February 21st 2025 02:00 PM  |  Updated: February 21st 2025 02:00 PM

UP Weather Update: प्रदेश में फरवरी में ही क्यों आ गई गर्मी, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

ब्यूरो: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फरवरी महीने में ही इस बार मौसम का मिज़ाज बदलने लगा है। प्रदेश में फरवरी महीने में तापमान सामान्य से ज्यादा बढ़ गया है। आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड बनी रहती है, लेकिन इस बार गर्मी ने लोगों को चौंका दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और पश्चिमी विक्षोभ की कमी है। वहीं, इस वर्ष यूपी में सर्दी के अंतिम दौर में बारिश कम हुई, इस वजह से सर्दी जल्द खत्म हो गई और तापमान बढ़ने लगा।

साथ ही उत्तर भारत में शुष्क हवाओं का प्रभाव भी बढ़ा है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है और मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ऋतु जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना है।

  

प्रदेश के इन जिलों में गर्मी का सितम

21 फरवरी को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा और मेरठ में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में तेज धूप रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का एहसास और ज्यादा होगा।

  

दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इस बीच आर्द्रता का स्तर 45 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network