Monday 26th of January 2026

उत्तर प्रदेश के 5 जिला जजों का तबादला, संजीव पांडेय को बनाया वाराणसी का जिला जज

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 13th 2024 03:40 PM  |  Updated: April 13th 2024 03:40 PM

उत्तर प्रदेश के 5 जिला जजों का तबादला, संजीव पांडेय को बनाया वाराणसी का जिला जज

ब्यूरोः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के पांच जिला जजों के तबादले किए। इसकी अधिसूचना महानिबंधक राजीव भारती ने जारी की है। अधिसूचना में बागपत के जिला जज संजीव पांडेय को वाराणसी का जिला जज बनाया गया है। इसके साथ अन्य जिलों के जजों के तबादले किए हैं।

महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सिद्धार्थनगर के जिला जज संजय कुमार मलिक को बागपत के जिला जज बनाया गया है। बस्ती के पीठासीन अधिकारी, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्वास प्राधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह को सिद्धार्थनगर को जिला जज बनाया गया है।

वहीं, ललितपुर के जिला जज चंद्रोदय कुमार को कन्नौज के जिला जज बनाया गया है। इसके अलावा झांसी के वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी रवींद्र विक्रम सिंह को सोनभद्र को जिला जज बनाया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network