Sunday 11th of January 2026

UP: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, इन चेहरों को मिल सकता है मौका

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 30th 2024 10:00 AM  |  Updated: November 30th 2024 10:00 AM

UP: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, इन चेहरों को मिल सकता है मौका

ब्यूरो: UP: उत्तर प्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाएं फिर एक बार शुरू हो गई हैं। उपचुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चाओं को बल मिल रहा है। साथ ही संगठन के चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पिछले दिनों दो मंत्रियों के लोकसभा जाने के बाद से उनके विभाग खाली हैं।

सूत्रों की मानें तो जो विधायक इस उपचुनाव में जीतकर आए हैं, वे भी मंत्री बनने के जुगाड़ में लग गए हैं। इसके साथ ही सहयोगी दल निषाद पार्टी और आरएलडी भी मंत्रिमंडल में अपना कोटा बढ़वाने की तैयारी में हैं। बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में मंत्रिमंडल में विस्तार हुआ था, जिसमें आरएलडी और सुभासपा को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।

 

कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मंत्रिमंडल विस्तार 2027 के चुनाव के लिहाज से होगा। साल 2027 के चुनाव में पार्टी जिन समीकरणों के साथ आगे बढ़ेगी, उन्हीं समीकरणों के अनुरूप मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बैठक के बाद विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network