Fri, Mar 31, 2023

बदल रहा उत्तर प्रदेश! देश के टॉप-10 अस्पतालों में 9 यूपी के, देखें सूची

By  Shivesh jha -- March 5th 2023 11:38 PM
बदल रहा उत्तर प्रदेश! देश के टॉप-10 अस्पतालों में 9 यूपी के, देखें सूची

बदल रहा उत्तर प्रदेश! देश के टॉप-10 अस्पतालों में 9 यूपी के, देखें सूची (Photo Credit: File)

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने पूरे देश में परचम लहरा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश भर के सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग में परचम लहरा दिया है। पूरे देश के 10 अस्पतालों की सूचि में प्रदेश के चिकित्सालयों को स्थान मिला है।

विभाग के इस उपलब्धि पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हम सभी के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को देश में नंबर एक बनाना है, इसके लिए हर प्रयास किया जा रहा है। 

बता दें कि टॉप 10 अस्पताल की लिस्ट में सिर्फ छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एम्स को स्थान मिल पाया है। जबकि अन्य सभी अस्पताल उत्तर प्रदेश के हैं। इस सूचि में यूएचएम हॉस्पिटल कानपूर, कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय कानपूर, एलबीआरएन हॉस्पिटल लखनऊ, जिला पुरुष चिकित्सालय आजमगढ़, जिला पुरुष चिकित्सालय गोरखपुर, तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल प्रयागराज, बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल गोंडा, मोती लाल नेहरू डिवीजनल अस्पताल प्रयागराज तथा बलरामपुर हॉस्पिटल लखनऊ शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विभाग की यह उपलब्धि सभी के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य एवं शिक्षा में उत्तम प्रदेश बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयास से यह संभव हो सका है।

  • Share

Latest News

Videos