Sunday 23rd of February 2025

UP Weather: 10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनत पारा, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 29th 2024 12:32 PM  |  Updated: November 29th 2024 12:32 PM

UP Weather: 10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनत पारा, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

ब्यूरो: UP Weather: उत्तर प्रदेश में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, जिस वजह से सुबह और शाम के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। साथ ही प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। 29 नवंबर की सुबह प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला, जिसकी वजह से विजिबिलिटी जीरो हो गई।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 9 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक सुबह से लेकर शाम तक ही ठंड महसूस हो रही थी, लेकिन अब दिन में भी ठंड महसूस होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक यूपी के कई जिलों में घना कोहरा रहने वाला है।

 

इन जिलों में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटे में पश्चिम यूपी के मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ पश्चिम यूपी के ही मेरठ में भी न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली और शाहजहांपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास ही रहा। गोरखपुर में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है, क्योंकि तापमान में अब गिरावट दर्ज की जा रही है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network