Saturday 18th of January 2025

Varanasi: चलती ट्रेन में युवक की हत्या, बर्थ को लेकर हुआ था विवाद

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 07th 2024 06:30 PM  |  Updated: December 07th 2024 06:30 PM

Varanasi: चलती ट्रेन में युवक की हत्या, बर्थ को लेकर हुआ था विवाद

ब्यूरो: Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चलती ट्रेन में सीट शेयरिंग को लेकर हुए विवाद में चार आरोपियों ने एक 23 साल के लड़के की धारदार हथियार से हत्या कर दी। लड़के का नाम तौहीद बताया गया। तौहीद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चलती ट्रेन में हुए हमले में तौहीद के दो भाइयों को भी चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  

जानकारी के मुताबिक, तौहीद उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला था और अंबाला में मजदूरी करता था। वह गुरुवार को अंबाला से बेगमपुर एक्सप्रेस लेकर अपने घर लौट रहा था। चारों आरोपी भी अंबाला में ही मजदूरी करते थे और सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की सीट शेयरिंग को लेकर तौहीद से बहस हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि चारों ने उसकी पिटाई कर दी और धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

  

हमले में घायल तौहीद ने अपने भाइयों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी, जोकि साथियों के साथ निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने तौहीद के दो भाइयों पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों पवन कुमार, सुजीत कुमार, दीपक और मिथुन को गिरफ्तार किया है। ये चारों भी अंबाला में मजदूरी करते हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network