Tuesday 13th of January 2026

VIDEO: सीएम योगी बोले 'बांटने वालों में रावण और दुर्योधन का डीएनए', बिना नाम लिए साधा निशाना

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 01st 2024 12:19 PM  |  Updated: November 01st 2024 12:19 PM

VIDEO: सीएम योगी बोले 'बांटने वालों में रावण और दुर्योधन का डीएनए', बिना नाम लिए साधा निशाना

ब्यूरो: सीएम योगी ने गोरखपुर में वनटांगिया समाज के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई। दीपावली के अवसर पर सीएम योगी ने सामाजिक एकता के महत्व को दोहराया और जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को बांटने वालों की निंदा भी की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के दौरान कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों में 'रावण और दुर्योधन का डीएनए' है।

   

दीपावली के मौके पर सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए कहा, 'कुछ लोग जाति के नाम पर बांटते हैं, तो कुछ क्षेत्र या भाषा के नाम पर, अराजकता फैलाते हैं। याद रखिए, जो तत्व बांट रहे हैं उनमें रावण और दुर्योधन का डीएनए काम कर रहा है।'

  

देखें वीडियो

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network