Saturday 3rd of January 2026

Viral News: महराजगंज में तेंदुए का हमला, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 04th 2024 03:25 PM  |  Updated: December 04th 2024 03:25 PM

Viral News: महराजगंज में तेंदुए का हमला, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला

ब्यूरो: Viral News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। महराजगंज में एक तेंदुए ने महिला और दो युवकों पर हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए रोहिन नदी में कूद गया। पीछे से तेंदुआ भी पानी में कूद गया। युवकों ने हमले के बाद शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए।

लोगों ने तेंदुए को नदी के बाहर से चारों तरफ से घेर लिया। तेंदुए को डंडे से पीटा, जिससे तेंदुए की मौत हो गई। यह पूरी घटना नौतनवा क्षेत्र के चकदह टोला लालपुर की है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कई युवक तेंदुए की गर्दन पकड़े दिख रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर ले गई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी चौक रेंज के सेखुई बीट के जंगल से भटककर तेंदुआ गांव की तरफ चला गया। चकदह टोला लालपुर के समीप रोहिन नदी के किनारे झाड़ियों में बैठा था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बकरी चरा रही महिला पुष्पा पर हमला कर दिया। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर भाग गया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network