Monday 5th of January 2026

Viral Video: सहारनपुर में निकाह से पहले आई गर्लफ्रेंड, कटा बवाल, देखें वीडियो

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 12th 2024 03:56 PM  |  Updated: December 12th 2024 03:56 PM

Viral Video: सहारनपुर में निकाह से पहले आई गर्लफ्रेंड, कटा बवाल, देखें वीडियो

ब्यूरो: Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में निकाह के दौरान कुछ ऐसा हंगामा हुआ जिससे सभी दंग रह गए। केरल से आई एक लड़की ने खुद को दुल्हे की प्रेमिका बताते हुए निकाह रुकवा दिया। फिर लड़की पक्ष ने दुल्हे और उसके पिता को बंधक बनाकर शादी रुकवा दी और शादी के खर्च की रकम मांगी। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की।

  

सहारनपुर के शेरपुर इलाके में रहने वाले एक युवक की बारात कस्बा गागलहेड़ी में आई थी। इस दौरान केरल से आई एक लड़की ने खुद को दुल्हे की प्रेमिका बताने लगी। लड़की ने बताया कि वे दोनों सात साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। लड़की ने रिलेशन से जुड़े फोटो भी लड़की वालों को दिखाई।

  

केरल से आई लड़की के दावे से दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। लड़की वालों ने बारात को बंधक बनाकर पुलिस को बुला लिया। वहीं शादी में खर्च हुई रकम की मांग करने लगे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network