Friday 2nd of January 2026

लोकसभा में प्रियंका गांधी का पहला भाषण, संभल मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 13th 2024 03:47 PM  |  Updated: December 13th 2024 03:47 PM

लोकसभा में प्रियंका गांधी का पहला भाषण, संभल मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा

ब्यूरो: वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। संविधान के 75 सालों पर आयोजित बहस पर प्रियंका ने तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी और सत्ता पक्ष को घेरा। वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश का मुद्दा भी उठाया। प्रियंका ने लोकसभा के अपने पहले संबोधन में कहा, "संविधान ही हमारी आवाज़ है, उन्नाव में रेप पीड़िता के घर गई, उसे जलाकर मार डाला गया था। हमारी बच्ची के साथ ऐसा होता तो हम पर क्या बीतती।"

 

लोकसभा में अपने पहले भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने संभल का मुद्दा भी उठाया। संभल हिंसा का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसकी हजारों साल पुरानी विरासत संवाद और चर्चा पर आधारित है। हमारे देश की संस्कृति वाद-विवाद को प्रोत्साहित करती रही है, चाहे वह धार्मिक संदर्भ हो या सामाजिक। इन्हीं परंपराओं से हमारा स्वतंत्रता संग्राम उभरा, जो दुनिया में एक अनोखी लड़ाई थी। यह संग्राम अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर टिका हुआ था।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network