Monday 5th of January 2026

Varanasi: बीजेपी कार्यकर्ता को पीटने वाली कांग्रेस की रोशनी जायसवाल फरार! जानिए पूरा मामला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 26th 2024 12:43 PM  |  Updated: October 26th 2024 12:43 PM

Varanasi: बीजेपी कार्यकर्ता को पीटने वाली कांग्रेस की रोशनी जायसवाल फरार! जानिए पूरा मामला

ब्यूरो: Varanasi: सितंबर महीने में वाराणसी के लालपुर इलाके में कांग्रेस नेता रोशनी कुशल जयसवाल और उनके पति ने भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिंह के साथ मारपीट की थी। दरअसल, रोशनी कुशल ने आरोप लगाया था कि राजेश सिंह ने उनके फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद रोशनी कुशल के पति और समर्थकों ने राजेश सिंह के साथ मारपीट की। मारपीट की इस घटना के बाद राजेश सिंह की पत्नी ने पुलिस में रोशनी कुशल जायसवाल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। अब यह मामला वाराणसी की सिविल कोर्ट में सीनियर डिविजन के तहत चल रहा है।

क्या था पूरा मामला?

15 सितंबर, 2024 को वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कॉलोनी में एक घटना सामने आई थी। कांग्रेस नेता रोशनी कुशल जायसवाल और उनके पति ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिंह के घर पर पहुंचकर हमला किया था। अब यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

कोर्ट ने रोशनी को फरार घोषित किया

दरअसल, कोर्ट की तरफ से लगातार रोशनी कुशल जायसवाल को उपस्थित होने का आदेश दिया गया, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुईं और कोई जवाब भी नहीं दिया। इस वजह से कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने रोशनी के आवास की कुर्की का आदेश भी जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि घटना वाले दिन रोशनी की शिकायत पर राजेश सिंह को पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ की थी। जांच के बाद रोशनी कुशल जायसवाल के पति को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन लगातार आदेशों के बाद रोशनी कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं, जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया था।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network