Thursday 8th of January 2026

अयोध्या में दिव्यांगों के लिए डे केयर स्कूल समेत योगी कैबिनेट ने पास किए ये 13 प्रस्ताव

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  April 08th 2025 03:30 PM  |  Updated: April 08th 2025 03:30 PM

अयोध्या में दिव्यांगों के लिए डे केयर स्कूल समेत योगी कैबिनेट ने पास किए ये 13 प्रस्ताव

ब्यूरो: UP News: मंगलवार, 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। आज हुई इस कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को पेश किया गया, जिसमें से 13 प्रस्ताव कैबिनेट ने मंजूर कर लिए। इस बैठक में प्रदेश के 34 हजार प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों को बड़ी सौगात दी गई है। सरकार ने पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन कर दिया है। इसके अलावा अयोध्या में दिव्यांगों के लिए डे केयर स्कूल खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। जानिए योगी कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसलों के बारे में-

 

योगी कैबिनेट के फ़ैसले-

• अयोध्या में 3 वर्ष से 7 वर्ष के लिए चाइल्ड केयर बनाया जाएगा नजूल भूमि पर, दिव्यांगजन विभाग को निशुल्क भूमि आवंटित की गई है।

• अयोध्या में सीता आई हॉस्पिटल की सरप्लस ज़मीन पर 300 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण होगा। 12798 वर्ग मीटर भूमि।

• PRD के जवानों का भत्ता 395 से बढ़कर अब 500 रुपए प्रतिदिन किया गया। एक अप्रैल से प्रदेश में 34000 से अधिक PRD जवान हैं।

• उत्तर प्रदेश अधीनस्थ नियमावली में संशोधन किया गया। पिरामिड ठीक करने के लिए इसका पुनर्गठन किया गया।

• यमुना एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की क्रॉसिंग अफजलपुर में इंटरचेंज का निर्माण NHAI द्वारा किया जाएगा।

• हाथरस में ज़िला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर 6.675 हेक्टेयर भूमि 1987 वाले रेट पर दी गई है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network