Thursday 8th of January 2026

UP News: शत्रु संपत्तियों पर गायों के लिए घर बनवाने की तैयारी में योगी सरकार, जानें क्या होती हैं शत्रु संपत्ति

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  October 23rd 2024 12:58 PM  |  Updated: October 23rd 2024 12:58 PM

UP News: शत्रु संपत्तियों पर गायों के लिए घर बनवाने की तैयारी में योगी सरकार, जानें क्या होती हैं शत्रु संपत्ति

ब्यूरो: UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब गोवंश की विशेष देखभाल के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। योगी सरकार प्रदेश की शत्रु संपत्तियों पर गायों के लिए नया घर बनवाने की तैयारी में है। इन घरों में गायों की देखभाल की जाएगी और उनके खाने के लिए चारा भी उगाया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रदेश की सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है।

इस योजना के अंतर्गत जमीन केंद्र सरकार मुहैया कराएगी और जरूरी सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी प्रदेश की योगी सरकार उठाएगी। आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा शत्रु संपत्तियां यूपी में ही हैं। इनकी संख्या करीब 6017 है, जिन पर अब पशुओं के लिए घर बनाने की तैयारी की गई है। जहां पशुओं की देखभाल के साथ उनके चारे तक की व्यवस्था हो सकेगी।

शत्रु संपत्ति क्या है?  

आजादी के समय जब विभाजन हुआ था, तब जो लोग अपनी संपत्तियां छोड़कर भारत से पाकिस्तान चले गए थे, उनकी संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। जब साल 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध हुआ था, तो उसके बाद साल 1968 में शत्रु संपत्ति अधिनियम पारित किया गया था। जिसके तहत भारत से पाकिस्तान गए जिन लोगों ने पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी, उनकी सारी अचल संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था। इन संपत्तियों पर भारत सरकार का अधिकार है।

प्रदेश में लगभग 7624 गो आश्रय स्थल हैं, इनमें 12 लाख से ज्यादा गोवंश हैं। इस योजना के लागू होने से प्रदेश में गोवंश को बेहतर सुविधा दी जा सकेगी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network