Sunday 26th of April 2026

सीएम धामी को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का दिया न्यौता

Reported by: Tripurari Mishra  |  Edited by: Atul Verma  |  April 26th 2026 08:39 PM  |  Updated: April 26th 2026 08:39 PM

सीएम धामी को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का दिया न्यौता

देहरादून, उत्तराखंड, 26 अप्रैल। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में मुलाकात की और उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 

श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

"23 मई को खुलने जा रहे हैं श्री हेमकुंट साहिब के कपाट"

अध्यक्ष  बिंद्रा ने बताया कि 20 मई को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा। श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं। लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network